मधुबन। घाघरा नदी में आई भीषण बाढ़ में विस्थापित होकर बाढ़ सहायता शिविरों में रह रहे बाढ़ पीड़ितों को सपा जनों ने रविवार को राहत सामग्री का वितरण किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय की प्रेरणा और सहायता से सपा जन गजियापुर चौहानपुर, सिहुलिया बंधे पर पहुंचे। सपा जनों ने वहां बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया। यहां पर लगभग 250 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण सपा जनों की ओर से किया गया।
इस मौके पर सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, पूर्व प्रमुख राजकुमार यादव ,पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामायन यादव,फतेहपुर मंडाव ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव ओम प्रकाश यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य सप्पन कनौजिया, दुर्गा, और विजय शंकर पटेल आदि ने चौहानपुर, गजियापुर,सिहुलिया में बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने फोन पर बताया कि देवारा के बाढ़ पीडिंतों की सभी जरूरतों को पूरी करना प्रशासन का दायित्व है। उन्होंने बताया कि पार्टी बाढ़ पीडिंतों के साथ है।
प्रशासन अगर उनकी जरूरतों को पूरी कर पाने में फेल होगा तो पार्टी यह दायित्व संभालेगी और कार्यकर्ताओं की टीम गठित कर देवारा के बाढ़ पीडित इलाकों में भेजा जाएगा। ये टीमें बाढ़ पीड़ितों की जरूरतों को पूछकर उन्हें अवगत कराएंगे और उनकी व्यवस्था की जाएगी। लेकिन इस विपदा की घड़ी में उन्हें भगवान भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। यही पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का निर्देश है। ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए वे पार्टी नेेतओं के निर्देश के अनुसार सदैव तत्पर रहेंगे।
उधर भाजपा नेता भरत भैया ने देवरांचल क्षेत्र के धर्मपुर विंदटोलिया में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंच कर 382 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री किट वितरित किया। भरत भैया ने कहा कि सरकार बाढ़ से निपटने के लिए तैयार है। इस अवसर पर जिला महामंत्री राधेश्याम सिंह, मंडल अध्यक्ष आलोक मल्ल, बबलू ठठेरा, मुन्ना सिंह, दयाशंकर भारती, अखिलेश सिंह, पुनीत यादव, लेखपाल आशुतोष पांडेय, चन्द्रभान यादव, विवेक सिंह, विश्वजीत राय रहे।