फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: यूएन के महाअधिवेशन में जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद भी शामिल

विज्ञापन
सपा सांसद राजीव राय - फोटो : संगठन
विज्ञापन
मऊ। घोसी के सपा सांसद राजीव राय यूएन के महाअधिवेशन में जाने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किए गए हैं। वह विभिन्न मुद्दों पर देश का पक्ष रखेंगे। अन्य देशों के प्रतिनिधियों और नीति निर्धारकों के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। रविवार को यह जानकारी उनके प्रतिनिधि प्रभात राय ने दी। ऑपरेशन सिंदूर के बाद केंद्र सरकार की ओर से हाल ही में भेजे संसदीय प्रतिनिधि मंडल में राजीव राय ने पांच देशों का दौरा किया। आतंकवाद पर भारत का पक्ष मजबूती से रखा था।
विज्ञापन

अब केंद्र सरकार ने सांसद को फिर से यूएन जाने वाले संसदीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया है। वह 8 से 14 अक्तूबर तक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 80वें सत्र में हिस्सा लेंगे। महाअधिवेशन न्यूयॉर्क में होगा। घोसी लोकसभा के इतिहास में यह पहली बार है जब कोई सांसद संयुक्त राष्ट्र संघ के किसी कार्यक्रम में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें