फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता के मकान से लाखों का सामान चोरी

Mon, 22 Aug 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
चाोरी
विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव में चोरों ने रविवार की रात एक सपा नेता का ही घर खंगाल डाला। इस दौरान चोरों ने नगदी, जेवरात लगभग साढ़े चार लाख रूपये के सामान पर अपना हाथ साफ किया। घटना की जानकारी सुबह होने पर पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर दी।
विज्ञापन



कोपागंज थाना क्षेत्र के भदसा मानोपुर गांव निवासी अरविंद मौर्या पुत्र रामजनम मौर्या सपा के नेता है। रविवार की रात उनका पूरा परिवार घर के अलग-अलग कमरों में सो रहा था। इस दौरान चोर छत के रास्ते घुसे और एक खाली कमरे में रखे बाक्स आदि का ताला तोड़कर उसमें रखे 15 हजार रूपये नगदी, एक सोने का हार, एक टैबलेट, एक मोबाइल, चार सोने का कंगन, दो सोने की नथिया, दो मांगटिका, तीन सोने की चेन, तीन अंगूठी, एक छागल, एक झुमका, एक मंगलसूत्र, आठ चांदी का सिक्का आदि ले गए। चोरी गए सामानों की कीमत लगभग साढ़े चार लाख बताई जा रही है।


घटना की जानकारी सपा नेता को सुबह हुई। घटना की जानकारी होने पर सपा नेता के घर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी ने चोरी की घटना  पर आक्रोश प्रकट किया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची ने खोजबीन शुरू की। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें