फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कम मतदान वाले केंद्र बड़ागांव का एसपी ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। पुलिस अधीक्षक इलामारन द्वारा घोसी कोतवाली का शुक्रवार को औचक निरीक्षण किया गया।कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद उनके द्वारा घोसी तहसील क्षेत्र के सबसे कम मतदान वाले केंद्र बड़ागांव का भी निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले पुलिस अधीक्षक इलामारन द्वारा घोसी कोतवाली कार्यालय के अपराध रजिस्टर, जनसुनवाई रजिस्टर की जांच की। इसके साथ ही सीसीटीएनएस शाखा, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना, बंदीगृह, बैरिक आदि का निरीक्षण कर अभिलेखों को ससमय अभिलेखित करने का निर्देश दिया। साथ ही एसपी ने गैंगेस्टर, गुंडा एक्ट, एचएस में त्वरित कार्यवाही के साथ महिला हेल्प डेस्क पर नियुक्त महिला आरक्षी से प्रार्थना पत्रों को गम्भीरतपूर्वक सुनने तथा निस्तारण के बाद नियमित फीडबैक लेने हेतु निर्देश दिया। घोसी कोतवाली का निरीक्षण करने के बाद आगामी लोकसभा के मद्देनजर घोसी कस्बे में मतदान केन्द्र कम्पोजिट विद्यालय बड़ागांव का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें