मुहम्मदाबादगोहना। जनपद के पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बृहस्पतिवार की रात मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली के उच्चीकृत पुलिस मेस का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में लगे इंटरलॉकिंग, टाइल्स, वाटर कूलर और अन्य कार्यों का लोकार्पण किया। साथ ही उन्होंने यहां भोजन भी ग्रहण किया।
मुहम्मदाबादगोहना कोतवाली में पूर्व में निर्मित पुलिस कर्मियों के मेस में सुविधाओं का अभाव था। कोतवाल रविंद्र नाथ राय के प्रयास से भोजनालय में टाइल्स, वाटर कूलर और अन्य सुविधाओं के साथ उच्चीकरण और सुंदरीकरण किया गया। इसके अलावा परिसर में चार मंजिला पुलिस बैरक का भी निर्माण कार्य अंतिम दौर में है।
बृहस्पतिवार को पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने अपर पुलिस अधीक्षक महेश सिंह अत्री,सीओ सिटी अंजनी सिंह, क्षेत्राधिकारी शीतला प्रसाद पांडेय, कोतवाल रविंद्र नाथ राय की मौजूदगी में उच्चीकृत और सुंदरीकृत भोजनालय का मंत्रोचार के बीच फीता काटकर उद्घाटन किया।
उन्होंने परिसर की साफ सफाई और अन्य सुविधाओं का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि भोजन के लिए साफ सुथरी और हवादार व्यवस्था होनी चाहिए। इसको देखते हुए विभाग ने पुलिस मेस का सुंदरीकरण कराया है।
अब यहां साफ सुथरे वातावरण में पुलिस कर्मियों को भोजन उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख रानू सिंह, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लालजी वर्मा, अंकित सरोज, रामशरण चौहान भूपेंद्र सिंह रितिक सिंह , चंद्रकांत तिवारी, सुनील सिंह ,छोटू प्रसाद आदि मौजूद रहे।