फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विधानसभा चुनाव की सपा ने बनाई रणनीति

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन ​स्थित सपा कार्यालय पर मासिक बैठक को संबो​धित करते जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव। स्र
विज्ञापन
नगर के बाल निकेतन स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक संपन्न हुई, जिसमें 2027 के विधानसभा चुनाव की रणनीति बनी। बैठक में जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश महंगाई, भ्रष्टाचार, बलात्कार और हत्या का केंद्र बन गया है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को प्रचंड बहुमत से जिताने के लिए सभी कार्यकर्ता जोर-शोर से लग जाएं। जनपद के समस्त बूथ अध्यक्ष पीडीए के तहत अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें।
उन्होंने कहा कि केंद्र और उत्तर प्रदेश की सरकार द्वारा जनता पर अत्याचार किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश भ्रष्टाचार, महंगाई, भेदभाव, लूट, हत्या, डकैती और एक विशेष जाति के दबदबे वाला प्रदेश बन गया है, जिसका मुंहतोड़ जवाब जनता वोट के माध्यम से 2027 में देगी।
विज्ञापन

बिना मोटी रकम दिए जनता का कोई काम नहीं हो रहा है। भगवान राम को भी नहीं छोड़ा, उनके मंदिर में चढ़ावा, चंदा तथा राम भक्तों द्वारा दिए गए बेशकीमती उपहारों को लेकर वे चंपत हो गए।
पूर्व विधायक श्री बैजनाथ पासवान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश की जनता के लिए नासूर बन गई है। बैठक में शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष विनोद मौर्य और शिक्षक सभा के प्रदेश सचिव पद पर सूर्यभान यादव के मनोनयन पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया गया।
वहीं, देश के 25 सर्वश्रेष्ठ सांसदों में घोसी के सांसद माननीय राजीव राय का चयन किए जाने पर कार्यालय पर मिठाई बांटकर कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाईं।
बैठक को मुख्य रूप से अशोक गौतम, शैलेंद्र यादव ‘साधु’, पूर्व जिला अध्यक्ष शिव प्रताप यादव ‘मुन्ना’, पूर्व जिला अध्यक्ष पंकज उपाध्याय, रामधनी चौहान, शंभू सोनकर, सीताराम कुशवाहा, राम शब्द यादव, कालिंदी भारद्वाज, तैयब पालकी आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें