मधुबन में पीडीए चौपाल के बाद महिलाओं के साथ मौजूद पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा। स्रोत- स्वयं
मधुबन। समाजवादी पार्टी की तरफ से रविवार को क्षेत्र के कोलूवा में पीडीए चौपाल का आयोजन किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने चौपाल को संबोधित करते हुए कहा कि किसान खुशहाल है तो देश-प्रदेश की जनता खुशहाल है, लेकिन अफसोस है कि किसान धरती मां का सीना चीर कर फसल उगाता है और सभी का पेट भरता है, परंतु उसे आज तक अपनी फसल का लागत मूल्य तक नहीं मिल पाया है।
कहा कि किसानों का फार्मर रजिस्ट्रेशन नहीं हो पा रहा है, कहीं धान तौल के लिए कांटा नहीं लगा है। देश-प्रदेश की सरकार किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। चौपाल को मंजू सैनी, कन्हैया भारतीय, हरिवंश यादव, मीरा साहनी, सुभाष मौर्य, गुलाब चंद यादव, लक्ष्मी मौर्य, गुड्डू मौर्य, पवित्र साहनी, साधना कन्नौजिया, नमिता मौर्य, पुष्पा आदि ने संबोधित किया।