फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: तेज आवाज में डीजे बजाने पर साउंड बॉक्स, ट्रैक्टर-ट्राॅली सीज

विज्ञापन
मधुबन थाने पुलिस की कार्रवाई के बाद थाने में गाड़ी सहित मौजूद डीजे।
विज्ञापन
मधुबन। थाना क्षेत्र के मिश्रौली बंधे पर लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर संचालक धीरज कुमार गुप्ता के खिलाफ पुलिस ने बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है। बृहस्पतिवार की भोर में 14 साउंड बॉक्स, ट्रैक्टर ट्राॅली और जनरेटर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

मधुबन तहसील क्षेत्र के मिश्रौली में बुधवार की शाम लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन का जुलूस निकाल रहा था। इस दौरान मधुबन थाना क्षेत्र के अधवारा निवासी डीजे संचालक धीरज कुमार गुप्ता तेज आवाज में डीजे बजा रहा था। वहां सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों ने उसे कई बार नियमों का पालन करते हुए आवाज कम करने को कहा, लेकिन उसने मनमानी की और आवाज कम नहीं की। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि साउंड बॉक्स की आवाज तेज होने के कारण हृदय रोगियों, बीमारों और वृद्धजनों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचा। विसर्जन के बाद बृहस्पतिवार की भोर में दो बजे संचालक को गिरफ्तार कर सीज की कार्रवाई की गई। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें