फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिता की हत्या करने वाला बेटा गिरफ्तार, रॉड बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सोते समय पिता की हत्या करने वाले बेटे हरिकेश को पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम सात बजे नदवासराय गांव स्थित रास्ते से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद शुक्रवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। सुनवाई के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

घटना कोतवाली क्षेत्र के इंद्रपुर गांव की है। बेटे हरिकेश ने बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे अपने पिता बसाऊ (55) की लोहे की रॉड से पीट पीटकर हत्या कर दी। सीओ घोसी जितेंद्र सिंह ने बताया कि हरिकेश मानसिक रूप से कमजोर था।
उसकी हरकतों के कारण पिता उसे गोरखपुर स्थित अस्पताल भेजने की बात करते थे। सभी के सामने उसे पागल कहने पर वो पिता से नाराज रहता था। घटना के बाद वो घर से भाग गया था।
विज्ञापन

प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और हरिकेश को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर गेहूं के खेत में फेंकी हुई लोहे की रॉड बरामद कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें