फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं लापरवाही तो हमें नहीं बना रहीं हैं न कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ/कोपागंज। जुलाई माह कोरोना काल साबित होता दिख रहा हैं। बीते 21 दिन में 208 मामले आ चुके हैं। बढ़ते मामले के पीछे जागरूकता का अभाव के साथ जिम्मेदारों की उदासीनता भी शामिल हैं। ऐसा ही कुछ मामला कोपागंज में देखने को मिल रहा हैं। जहां बीते 96 घंटे में 11 मरीज मिल चुके हैं।इसमें केवल चार मरीजों की बाहर की ट्रैवल हिस्ट्री हैं, जबकि सात अन्य कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में आकर संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

इन संक्रमितों में एक कोटेदार तथा दो कोटेदार के बेटे शामिल हैं। इसमें कोटेदार और कोटेदार के दोनों संक्रमित बेटे की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं हैं। न ही वो किसी बाहरी व्यक्ति के संपर्क में आए हैं। वहीं कुछ कोटेदारों द्वारा सरकारी राशन के गोदाम में बाहर से आने वाले लोगों के संपर्क में आकर संक्रमित होने की अंदेशा जता रहे हैं।
संक्रमण फैलने का यह कारण हो भी सकता हैं और नहीं भी। लेकिन ध्यान देने वाली बात है कि कोपागंज ब्लॉक के सभी गांव के कोटेदारों को सरकारी राशन मुहैैया कराने के लिए कोपाकोहना में बने गोदाम में बाहर जिले से ट्रकों से राशन पहुंचाया जाता हैं।यहां कोटेदारों द्वारा राशन अपने दुकान के लोड कराने के दौरान किसी तरह का कोई समाजिक दूरी का पालन नहीं किया जाता हैं।
विज्ञापन

वहीं गोदाम से राशन लोड कराने के समय संबंधित विभाग के जिम्मेदार इसे देखते हुए आंख बंद किए रहते हैं। हालांकि संक्रमण फैलने के दूसरे कारण भी हो सकते हैं कि जो कोटेदार संक्रमित मिला हैं। वो गांव में किसी प्रवासी या दूसरे संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए हो। हालांकि कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में आकर संक्रमित हो रहे लोगों की लापरवाही भी एक बड़ी वजह हैं।
96 घंटे में बन गए तीन कंटेनमेंट जोन तथा दो हॉटस्पॉट
कोपागंज।बीते 96 घंटे में 11 मरीज मिलने पर कोपागंज ब्लाक में दो कंटेनमेंट जोन तथा तीन हॉटस्पॉट बने हैं। बीते 19 जुलाई को आई रिपोर्ट में कस्बा का दोस्तपुरा मुहल्ला निवासी कोटेदार निकला। जिसके सबाद मुहल्ले को हॉटस्पॉट बना दिया गया।इसी दिन पुराघाट में एक मरीज पर हॉटस्पॉट तथा कुर्थीजाफरपुर में तीन मरीज मिलने पर कंटेनमेंट जोन बनाया गया। वहीं 20 जुुलाई को फतेहपुर ताल नरजा गांव निवासी कोटेदार के दो बेटे संक्रमित मिले। जिसके गांव को कंटेनमेंट जोन जबकि इसी दिन शाम को भरदिया कादीपुर में चार मरीज मिलने पर गांव को कंटेनमेंट जोन बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें