जिला गंगा समिति के तत्वावधान मेें कस्बा स्थित विक्ट्री इंटर कॉलेज में शहीद दिवस के अवसर पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर महात्मा गांधी एवं उनके विचारों की प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतों में समस्याओं का समाधान निहित है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में आयोजित विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
महात्मा गांधी द्वारा चलाए गए स्वच्छता आंदोलन को आगे बढ़ाते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता ही सेवा की शपथ दिलाई गई, ताकि वे अपने विद्यालय, घर और समाज को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभा सकें।
इस मौके पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. शाश्वतनंद पांडेय ने महात्मा गांधी के दृढ़ निश्चय, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला परियोजना अधिकारी डॉ. हेमंत कुमार यादव ने कहा कि इन समस्याओं का समाधान गांधीजी के सिद्धांतों में निहित है।
उन्होंने विद्यार्थियों को सत्य, अहिंसा, सामाजिक सद्भाव और स्वच्छता को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जय प्रकाश मल्ल. अवधेश यादव. आनंद राय, चंद्रभान मौर्य, कमलाकर राय, मुकेश कुमार आदि शामिल थे।