फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नहर के किनारे बंधे की मिट्टी को ट्राॅलियों से ढोया जा रहा

विज्ञापन
गोफा के समीप पम्प कैनाल नहर की पटरी की मिट्टी जेसीबी से उठाने के बाद गायब मिट्टी।संवाद
विज्ञापन
अमिला। दोहरीघाट पंप कैनाल से सिल्ट सफाई के बाद निकलने वाली नहर के किनारे बंधे की मिट्टी को ट्राॅलियों से ढोया जा रहा है। क्षेत्र के गोफा, बहरामपुर, कैलवर, बनगांवा समेत कई स्थानों पर नहर की सिल्ट सफाई के दौरान किनारे रखी गई मिट्टी को रात के अंधेरे में जेसीबी लगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से धड़ल्ले से ढोए जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। ग्रामीणों के अनुसार, नहर के किनारे कई स्थानों पर करीब तीन से चार किलोमीटर तक मिट्टी उठाई जा चुकी है और जिम्मेदार मौन साधे हुए है।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश सिंह पटेल, मुकेश, कृष्णा और उपेंद्र आदि का आरोप है कि दोहरीघाट पंप कैनाल नहर के किनारे रखी मिट्टी को लंबे समय से रात में धड़ल्ले से उठाया जा रहा है। इस बाबत सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता सतीश मिश्रा का कहना है कि मामले की शिकायत संबंधित थाने में की गई है। पूछताछ के आधार पर चार लोगों को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें