चिरैयाकोट (मऊ)। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह ने मंगलवार की देर शाम परिवार से बिछड़े कर बाजार पहुंचे बच्चे को खुद घर तक पहुंचाया। बच्चे के मिलने पर परिवार के सदस्यों में हर्ष व्याप्त है। चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के समाउद्दीनपुर गांव निवासी रामधनी यादव पांच वर्षीय पुत्र सोनू मंगलवार की सुबह घर से खेलने निकला। इसके बाद गायब हो गया। परिवार के लोग बच्चे की तलाश में जुटे थे।
इस बीच शाम को सात बजे के करीब बाजार में रोते हुए बच्चा थानाध्यक्ष को दिखा। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार सिंह बच्चे से उसका तथा परिवार के सदस्यों का नाम आदि पूछा। इस दौरान बच्चेे ने अपना नाम सोनू तथा घर समाउद्दीनपुर गांव बताया। पता करने पर थानाध्यक्ष केे पता चला कि बच्चा समाउद्दीनपुर गांव निवासी रामधनी यादव के परिवार का है। उसकी मांग का नाम मीरा देवी है, इस पर थानाध्यक्ष बच्चे को सरकारी जीप पर बिठाकर उसे उसके घर पहुंचाए। बच्चे के मिलने पर उसके घर में छाए मातम का बादल छंट गया।