प्यार का दिन कहे जाने वाले वेलेंटाइन-डे पर इश्क करने वालों ने दिल खोलकर अपने अपने अंदाज में प्रेम का इजहार किया। वहीं कई विरोधी संगठनों ने इस दिन का जमकर विरोध किया। हालांकि विरोध प्रदर्शन के बाद भी शहर के पार्क और रेस्टारेंट गुलजार रहे। सुरक्षा के मद्देनजर हर पार्क और अन्य स्थानों पर पुलिस भी पूरे दिन तैनात रही।
एक सप्ताह तक चलने वाले वेलेन्टाइन डे वीक में युवाओं ने हर दिन को अपने तरीके से जश्न मनाया। 7 फरवरी को रोज डे से शुरू हुए इस हफ्ते में, 8 फरवरी को प्रपोज डे, 9 फरवरी को चाकलेट डे, 10 फरवरी को चाकलेट डे, 11 फरवरी को प्रामिस डे, 12 फरवरी को हग डे 13 फरवरी को किस-डे के साथ 14 फरवरी को वेलेन्टाइन डे पर समाप्त हुआ।
इस सप्ताह के हर दिन प्रेमी और प्रेमिकाओें के लिए खास रहे और उन्होेंने इसे जमकर इंज्वाय किया। शनिवार को वेलेन्टाइन डे पर शहर के बलिया मोड़ स्थित रोज गार्डन, बनदेवी धाम स्थित पार्क, शहर का हर रेस्टोरेंट गुलजार रहे। इसके साथ मुक्तिधाम और शीतला माता धाम, श्रीराम मंदिर में भी शादी शुदा लोग भी इंज्वाय और मां के दर्शन करने पहुंचे।
युवाओं के साथ साथ अन्य लोगों ने भी यहां पहुंचकर इस दिन को यादगार बनाया।