फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बिना सुनवाई फाइल खारिज करने का आरोप लगा की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को एसडीएम के खिलाफ फाइलों के निस्तारण में मनमानी और एक पक्षीय फैसला करने का आरोप लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए न्यायालय के बाहर धरना पर बैठ गए।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ता अली अकरम, महेंद्र राय, खुर्शीद अहमद, अशोक कुमार, लाल जी, अर्शे आलम, प्रदीप उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव, विनय श्रीवास्तव, संजय कुमार आदि ने आरोप लगाया कि एसआईआर के दौरान अधिकारी और कर्मचारी न्यायालय में नहीं बैठते थे।
बीते कई माह से न्यायालय का कार्य बाधित है। इस बीच सैकड़ों फाइलों को उपजिलाधिकारी ने बिना सुनवाई किए खारिज कर दिया है। जानकारी पर अधिवक्ताओं को न तो आदेश की नकल दी जा रही है और न ही आदेश को री-स्टोर के आवेदन पर सुनवाई हो रही है। अधिवक्ताओं का यह भी आरोप है कि उप जिलाधिकारी का व्यवहार बार और बेंच के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें