फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सब्जी काट रही थी पत्नी, चाकू लगने से घायल हुआ पति

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र इमलिया मोहल्ला में सब्जी काटने के दौरान अचानक पीछे घूमने से पत्नी के हाथ में मौजूद चाकू पति आशीष गुप्ता (26) की गर्दन पर लग गया। चाकू लगते ही आशीष की गर्दन से खून निकलने लगा और वो जख्मी होकर वहीं गिर गए।
विज्ञापन

बलिया के भृगु आश्रम निवासी आशीष गुप्ता ने बताया कि वह पत्नी के साथ इमिलिया मोहल्ले में किराए के मकान में रहते हैं। ऑटो चला कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे पत्नी घर में सब्जी काट रही थी।
पत्नी के बुलाने पर वो पास गए। अचानक चाकू उनकी गर्दन पर लगने से जख्मी हो गए। पत्नी मोहल्लेवासियों की मदद से घायल अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंची। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक डॉ. हरीश यादव ने बताया कि प्राथमिक उपचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें