फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीएम के समर्थन में वादकारियों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। घोसी तहसील के प्रांगण में मंगलवार को वादकारी एकता बैनर तले बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे वादकारियों ने न्याय के साथ एसडीएम घोसी के समर्थन में नारेबाजी की। प्रदर्शन के बाद सीआरओ हंसराज यादव को पत्रक सौंपा। जिसमें बीते 11 सिंतबर 2020 को परिसर में वादकारियों के साथ हुई घटना की जांच कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

घोसी तहसील क्षेत्र के 50 से ज्यादा वादकारी जो अपने अपने काम को लेकर तहसील में एकत्रित हुए थे। प्रदर्शन करते हुए एसडीएम को गरीबों के हित में काम करने वाला अधिकारी बताया। आरोप लगाया कि अधिवक्ता वर्ग तारीख लेकर लंबा करते है, ऐसे में न्याय के लिए लोगों को काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है। मांग की न्याय की एक निश्चित सीमा हो, साथ ही बिना सबूत के एतराज, आपत्ति को खारिज करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद वादकारियों ने सीआरओ हंसराज यादव को पत्रक सौंपा। जिसमें बीते सितंबर माह में वादकारियों के साथ हुई घटना केे अवगत कराते हुए जांच की मांग की। साथ ही एसडीएम को लोगों केे हित में काम करने वाला बेहतर प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए उनके स्थानांतरण संबंधित किसी भी शिकायत पर विचार न करने की मांग की गई। प्रदर्शन करने वालों वादकारियों में परमानंद पांडे, रमाकांत राय, रामलखन, सतीश व नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें