मऊ। हिंदू जागरण समिति के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गत दिवस पहलगाम में हिंदू पर्यटकों की हत्या को लेकर बुधवार को गाजीपुर तिराहा पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी कर उसका पुतला दहन कर सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग की।
हिंदू जागरण समिति भारत के अध्यक्ष सुजीत कुमार सिंह ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दोष हिंदुओं की निर्मम हत्या पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इस्लामी आतंकवाद हम सबके लिए एक गंभीर चुनौती है। यह सिर्फ भारत का ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के लिए खतरा है इसके समूलनास के लिए दृढ़ संकल्प और मजबूत इच्छा शक्ति की जरूरत है।
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में मारे गए हिंदू सैलानियों के प्रति एवं उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भारत सरकार को आतंकवाद के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़नी ही होगी। इस मौके पर मनीष सिंह, अमित बर्मा, आर्यन सिंह, तनिष्क शर्मा, प्रियांशु वर्मा, मनीष सिंह आदि शामिल रहे।
आतंकी हमले के विरोध में भाजपा ने रद्द किया सभी कार्यक्रम, की शोकसभा
मऊ। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में अपने सभी कार्यक्रम रद्द करते शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने जिला कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस हमले में अब तक 28 लोगों की मौत की दुखद सूचना प्राप्त हुई है। इस दिल दहला देने वाली घटना पर जिले के नेताओं,और आम नागरिकों ने गहरा दुख और आक्रोश है। हम सभी इस हमले की कड़ी निंदा करते है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं। शोक सभा में संगीता द्विवेदी कृष्ण कांत राय, वरिष्ठ नेता मुन्ना दुबे, राघवेंद्र राय शर्मा, धर्मेंद्र राय, अवधेश सोनकर, विनोद गुप्ता, चंदू गौतम मौर्य, मदन आदि शामिल रहे।