फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह टीमों ने हॉटस्पॉट के 166 घरों के 1097 लोगों की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमिला (मऊ)। बड़राव ब्लॉक के तीसरे हॉटस्पॉट गांव नवकापुरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को सर्वे कार्य तथा थर्मल स्क्रीनिंग शुरू की। छह टीमों ने 166 घरों का सर्वे करते हुए 1097 लोगों का स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान कोई ग्रामीण संदिग्ध नहीं पाया गया। वहीं बाहरी मिले 21 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

बताते चले कि मुंबई से लौटे नवकापुरा निवासी मां-बेटे बीते छह मई को कोरोना संक्रमित मिले थे। जिसके बाद घोसी तहसील प्रशासन ने गांव को हॉटस्पॉट बनाते हुए सील कर दिया था। मंगलवार को तीसरे दिन बड़राव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक कुमार के नेतृत्व में पांच सदस्यीय स्वास्थ्य टीमों ने हॉटस्पॉट क्षेत्र के 166 घरों का सर्वे करते हुए 1097 लोगों की जांच की।
केंद्र प्रभारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सर्वे में 554 व्यक्ति तथा 543 महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ, कोई भी संदिग्ध नहीं मिला। इस दौरान 21 लोग बाहर से आना पाए गए। सर्वे करने वालों में लाल बहादूर, तनवीर कौशल, चंद्रभान पाल, डॉ. प्रदीप मौर्या, केके राय, पंकज भारती आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

जरूरी सामानों की आपूर्ति के लिए दुकानें हुई चिह्नित
अमिला। तहसील प्रशासन ने हॉटस्पॉट के 166 घरों में आवश्यक सामानों की आपूर्ति के लिए चार दुकानें चिहिन्त की है। चिहिन्त दुकानों में एक मेडिकल, एक राशन, एक सब्जी, एक फल की दुकान है। इन दुकानदारों का मोबाइल नंबर हॉटस्पॉट क्षेत्र में बने घरों के लोगों को उपलब्ध करा दिया गया है।सामानों की सूचना देने पर दुकानदार सामानों को होम डिलवेरी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें