मऊ में बीते एक सप्ताह के अंदर अचानक कोरोना संक्रमण बढ़ने से शहर में दस हॉट स्पॉट बने। संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर अब आवश्यक है कि सड़कों पर भीड़ कम हो इसके लिए सोमवार से दुकानों को शाम छह बजे बंद करने का निर्णय लिया गया है।
इस दौरान सिर्फ दवा और शराब की दुकाने पूर्व की तरह उसी समय पर खुलेंगी। यह जानकारी जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। इस दौरान जेल में बनी हैड फ्री हैंड वाश मशीन का लोकार्पण कर डीएम ने उसका नामकरण रक्षक के रुप में किया।
डीएम ने कहा कि पूर्व विधायक कामरेड इम्तेयाज अहमद से सूचना मिली कि शहर में 48 घंटे के अंदर करीब 11 मौते हुई है, अब मौत का कारण चाहे जो भी रहा हो, लेकिन यह आंकड़ा चौकाने वाला है। डीएम ने कहा कि शासन का आदेश है कि कोरोना संक्रमण काल में किसी की मौत चाहे जैसे हो, मौत के बाद उनकी सैंपलिंग आवश्यक है।
ऐसे में निगरानी समिति की जिम्मेदारी बनती है कि वो मौतों की सूचना प्रशासन को उपलब्ध कराए। सूचना संबंधित थाने चौकी या फिर स्वंय मुझे उपलब्ध कराए। जिम्मेदारी से भागने वाले कमेटी के सदस्यों के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। डीएम ने बताया कि शहर में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए हॉट स्पॉट एरिया को पांच सौ मीटर बढ़ाया जा रहा।
डीएम ने निगरानी समिति को चेतावनी दी कि यदि वो अपने दायित्वों का निर्वहन करने में लापरवाही किए तो उनके विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। साथ ही जनता से अपील किए कि उनकी छोटी लापरवाही से बड़ी घटना हो सकती है। यदि शहर में कोरोना संक्रमण स्प्रीट कर गया तो कईयों के लिए खतरा उत्पन्न हो जाएगा।
सीएमओ डा. एससी सिंह ने बताया कि अबतक जिले में 4029 सैंपलिंग कराई गई है, इसमें से 3536 की रिपोर्ट आई, इसमें 3457 निगेटिव है, शेष 85 संक्रमित है। इसमें 26 एक्टिव मरीजों की संख्या 26 है। जबकि दो की मौत हो चुकी है। इस तरह से जिले में एक्टिव हॉट स्पॉट की संख्या 31 है। बोले सोमवार को कुल 140 लोगों की सैंपलिंग की गई।
इसमें हॉट स्पॉट क्षेत्र कासिम पोखरी से 78 लोगों का, राजाराम का पुरा मुहल्ले से 50 लोगों का तो क्वारंटीन सेंटर से 11 लोगों की सैंपलिंग की गई। मार्च माह से शुरु हुए कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए लॉक डाउन से लेकर अन्य तरह की कवायदे की गई, लेकिन संक्रमण रुका नहीं। इस दौरान बरवक्त जिले में कोरोना संक्रमित 85 मरीज है। इस तरह से कुल 45 हॉट स्पॉट बनाया गया था। लेकिन मरीजों के ठीक होने पर 12 हॉट स्पॉट समाप्त हुए। इस तरह से वरवक्त जिले में 31 हॉट स्पॉट एक्टिव है। इसमें दसे हॉट स्पॉट शहर में है।