फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: रंजिश में छह लोगों ने मिलकर छात्र की अपहरण कर की थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धर्मसीपुर गांव निवासी छात्र अंकित सोनकर (14) पुत्र दिनेश सोनकर की बीते रविवार को खुरहट स्थित कंडम एएनएम सेंटर में लटकता शव मिलने के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। मामले में छह आरोपियों को थाना क्षेत्र के नगपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बीते दिनों मृत छात्र अंकित के परिवार और अन्य आरोपियों के बीच विवाद हुआ था। उसी रंजिश का लेकर सभी ने छात्र का अपहरण कर हत्या करने के बाद शव को खुरहट के कंडम एएनएम सेंटर में लटका दिया था। घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए सभी ने मिलकर शव को जर्जर भवन में लाकर फंदे से लटका दिया था।
सीओ मुहम्मदाबाद गोहना डा. अजय विक्रम सिंह ने बताया कि एसपी इलामारन जी के निर्देश पर एसओजी, स्वाट, सर्विलांस एवं थाना रानीपुर पुलिस को गिरफ्तारी में बड़ी सफलता मिली है। बीते 24 अगस्त को पुरानी रंजिश में हुई 14 वर्षीय छात्र की अपहरण कर हत्या में शामिल 06 अभियुक्त को पुलिस ने मुखबिर की सूचना नगपुर पलिया के पास से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

इन सभी की पहचान दिनेश सोनकर उर्फ छोटू, उमेश सोनकर, बृजेश सोनकर, अमर सोनकर, विशाल सोनकर सभी रानीपुर थाना के धर्मसीपुर गांव निवासी है। वहीं मिथुन सोनकर ओझौली थाना मुबारकपुर जिला आजमगढ़ निवासी है, जो अपने बहन के घर गांव धर्मसीपुर थाना रानीपुर पर रहता था। पूछताछ में सभी ने बताया कि पुरानी रंजिश के कारण छात्र अंकित सोनकर की अपहरण कर हत्या कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुरहट
के परिसर में कंडम भवन में रस्सी में बांधकर लटका दिया, ताकि लोगों को लगे कि आत्महत्या है।

आरोपियों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
मऊ। रानीपुर थाना के धर्मसीपुर गांव निवासी छात्र का खुरहट के स्वास्थ्य केेंद्र के जर्जर व कंडम भव में लटकता शव मिलने के मामले में पुलिस से छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी आराेपियों में दिनेश सोनकर निवासी धर्मसीपुर पर रानीपुर थाना में तीन मुकदमा, विशाल पर चार मुकदमा, मिथुन पर चार मुकदमा, उमेश पर चार मुकदमा, बृजेश सोनकर पर दो मुकदमा, अमर सोनकर पर रानीपुर थाना में एक मुकदमा दर्ज है।
रानीपुर थाना की पुलिस ने छात्र की हत्या में शामिल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। छात्र की अपहरण कर हत्या पुरानी रंजिश में की गई थी। - डा. अजय विक्रम सिंह, सीओ मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें