फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अध्यक्ष, मंत्री सहित अन्य पदों पर छह ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील बार एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी के गठन के लिए होने वाले चुनाव के तहत नामांकन के पहले दिन सोमवार को अध्यक्ष, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर 6 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन मंगलवार 30 दिसंबर को भी दाखिल होगा।
विज्ञापन

मतदान के लिए 60 अधिवक्ताओं को मतदाता बनाया गया है। एल्डर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर शिवनारायन राय, उपाध्यक्ष के लिए अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, मंत्री पद पर शैलेन्द्र राय, सदस्य वरिष्ठ कार्यकारिणी के लिए बालमुकुंद सिंह एवं हरेन्द्र यादव एवं सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी के लिए हरिलाल राजभर ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें