घोसी। एसडीएम डा. सीएल सोनकर ने सोमवार को विकास खंड घोसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में 22 कर्मचारियों में से मौके पर सिर्फ 16 ही कमर्चारी उपस्थित मिले। जबकि छह कर्मचारी अनुपस्थित मिले । एसडीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश देते हुए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी ।
उपजिलाधिकारी घोसी डा. सीएल सोनकर ने विकास खंड का साढ़े दस बजे औचक निरीक्षण किया। एसडीएम ने पाया कि 12 नियमित एवं 10 संविदा कर्मचारी घोसी ब्लाक में कार्यरत हैं। जिनमें विश्वजीत कुमार, रविशंकर दुबे , चंद्रजीत यादव, बृजभूषण, संजय कुमार सिंह व राहुल ड्यूटी से नदारद हैं । एसडीएम ने इनका एक दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वही विलंब से आये लेखाकार अच्छेलाल एवं नौशाद अहमद को कड़ी चेतावनी देकर भविष्य में सुधार लाने की हिदायत दिया। उन्होंने विकास खंड अधिकारी कार्यालय का कोपागंज का प्रभार होने के कारण देरी होना बताया। दूसरी ओर सामुदाययिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी के निरीक्षण में एक कर्मचारी अनुपस्थित पाया गय । जिसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी रिपोर्ट भेज दी।