फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रोका फोरलेन का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। क्षेत्र के ग्राम पंचायत काछीकला के छह किसानों के जमीनों का अब तक एनएचएआई द्वारा भुगतान नहीं करने को लेकर सोमवार को किसानों ने फोरलेन का कार्य रोककर विरोध प्रदर्शन किया गया। चेताया कि अगर जल्द रुपये का भुगतान नहीं किया गया तो काम नहीं होने देंगे ।
विज्ञापन

कोपागंज ब्लाक के ग्राम पंचायत काछीकला के किसान जितेंद्र राय, हिमांशु राय, बालचंद्र, सुदर्शन,फ़रिता देवी, अनिल राय आदि की गाटा संख्या 651, 904, 912, 909 की जमीन फोरलेन में गई है। लेकिन एनएचएआई द्वारा एक रुपये का भुगतान भी नहीं किया गया। इन किसानों की शिकायत है कि एनएचएआइ द्वारा भुगतान में हीला हवाली की जा रही है। किसानों का कहना है कि फोरलेन में खेत जाने की वजह से खेत की जुताई बोआई तक नहीं की गई जबकि खेत खाली होने से भारी नुकसान हुआ है। इससे खिन्न किसानों ने आजिज आकर अनिल राय के नेतृत्व में अपनी जमीनों से कार्य कर रही मशीनों को बाहर करते हुए प्रदर्शन किया। कार्य बंद होने की सूचना पर पहुंचे एनएचएआई के कलीम ने अधिकारियों से बात कर जल्द मामले को हल कराने का भरोसा किसानों को दिलाया। प्रदर्शन करने वालों में रविशंकर शिवचन्द जितेंद्र बालचंद, सुदर्शन चंदन व धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें