Mau News: मऊ जिले के दोहरीघाट के तारनपुर गांव के पास फोरलेन पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक बदमाश को गोली लगी तो अन्य पांच साथियों ने भी सरेंडर कर दिया। वहीं 20 गोवंश बरामद किए गए।
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के तारनपुर गांव के पास फोरलेन पर बुधवार की सुबह पुलिस के साथ मुठभेड़ में बिहार के तस्कर बबलू यादव को गोली लगी, जबकि पांच अन्य साथी गिरफ्तार किए गए। ट्रक में तस्करी के लिए ले जा रहे 20 गोवंश बरामद हुए।
विज्ञापन
क्या है पूरा मामला
एएसपी अनूप कुमार ने बताया कि बिहार के कुछ लोग गोरखपुर से ट्रक में गोवंश लादकर बिहार जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर गोरखपुर बॉर्डर पार करते ही दोहरीघाट थाना की टीम ने घेराबंदी शुरू कर दी, लेकिन तस्करों की संख्या अधिक होने और तस्करों के पास दो वाहन होने के चलते घोसी कोतवाली पुलिस की मदद लेनी पड़ी।
गोरखपुर वाराणसी फोरलेन पर तारनपुर गांव के पास तस्कर पकड़े गए। एक स्कॉर्पियो में चार लोग सवार थे, जबकि ट्रक में दो लोग थे। ट्रक में बैठे छपरा जनपद के रौजा निवासी बबलू यादव चलती ट्रक से पुलिस टीम पर तमंचा से फायरिंग कर रहा था। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी, जिसके बाद सभी ने सरेंडर कर दिया। ट्रक से 11 संरक्षित पशु और नौ बछड़े मुक्त कराए गए। दोनों वाहन सीज कर थाने में खड़ा कर दिए गए।