रविवार को जिले के सभी बूथों पर एसआईआर को लेकर विशेष अभियान चलेगा। बीएलओ, सुपरवाइजर सहित सभी उच्चाधिकारी बूथों पर पहुंचकर प्रगति रिपोर्ट देखेंगे और अधिक से अधिक युवाओं का फॉर्म भरवाया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने बताया कि आयोग द्वारा निर्धारित दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि में 22 फरवरी को विशेष अभियान दिवस निर्धारित किया गया है। विशेष अभियान दिवस में सभी मतदान केंद्रों पर हेल्पडेस्क बनाई गई है।
बीएलओ मतदाताओं को फॉर्म भरने में सहायता करेंगे। ऐसे सभी युवा जिनकी आयु एक जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूरी हो चुकी है या होने वाली है, वो अपना नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। पहली बार मतदाता बनने वाले नागरिक फॉर्म-6 भरकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
ऐसे लोग भारत निर्वाचन आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in पर जाकर अपना ऑनलाइन फार्म-6 भरकर आवेदन कर सकते है। इसके क लिए जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, हाईस्कूल, इंटर मीडिएट का प्रमाण-पत्र जिसमें जन्म तिथि का उल्लेख हो, भारतीय पासपोर्ट, जन्म तारीख के सबूत के लिए कोई अन्य दस्तावेज उपयोगी होगा।