मऊ। प्रदेश सरकार की तरफ से जिले में लागू 55 घंटे की संपूर्ण बंदी के पहले दिन शनिवार को सुबह से पूरे शहर सहित ग्रामीण इलाकों की बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। छोटी बड़ी दुकानें बंद रही। सड़कों पर इक्का दुक्का ही लोग चलते नजर आए। संपूर्ण बंदी का पालन कराने के लिए जिले के बैरियरों पर पुलिस मुस्तैद रही। पुलिस बैरियर से गुजरने वाले हर व्यक्ति को रोककर पूछताछ करती रही।
प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मद्देनजर शासन की तरफ से जनपद में लागू 55 घंटे की संपूर्ण बंदी के पहले दिन शनिवार नगर के गाजीपुर तिराहा, मिर्जाहादीपुरा से लेकर बढुआगोदाम, बलिया मोड़ तक सन्नाटा पसरा रहा। लोग-अपने-अपने घरों में कैद रहे। मेडिकल स्टोर को छोड़ सभी दुकानें बंद रही। संपूर्ण बंदी का जायजा लेने के लिए पुलिस के अधिकारी चक्रमण करते रहे।
घोसी: घोसी नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्र में संपूर्ण बंदी के पहले दिन कसबा सहित ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में सन्नाटा की स्थिति रही। पूरा बाजार वीरान दिखायी दे रहा था।घोसी नगर सहित आस पास की दुकानें बंद रहने से लोगों को आवश्यक सेवाओं की पूर्ति करने में काफी परेशानी रही थी।इधर बक़रीद के पर्व के चलते कोतवाली पुलिस लोगों के साथ सहानुभूतिपूर्वक पेश होती नजर आई ।जिससे लोग काफी सहयोग की भावना से अपने कार्यों को लेकर आते जाते रहे। 55 घंटे की संपूर्ण बंदी का पालन सख्ती से कराने के लिए एसडीएम आशुतोष राय के साथ कोतवाल समरबहादुरसिंह बराबर गश्त लगाते रहे। कोरोना के प्रतिलोगों को जागरूक करते रहे। संपूर्ण बंदी के दौरान नेशनल हाइवे के साथ मधुबन रोड आदि पर नाम मात्र लोगों का ही आना जाना रहा।
बढुआगोदाम: प्रदेश सरकार की तरफ से 55 घंटे के संपूर्ण बंदी के के पहले दिन शनिवार को क्षेत्र के डुमरांव, बढुआगोदाम, ताजोपुर, बकवल सहित विभिन्न बाजारों में दुकानें बंद रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। रानीपुर: प्रदेश सरकार की तरफ से लागू संपूर्ण बंदी के पहले दिन क्षेत्र के
मिर्जापुर, पलिगढ़, खुरहट, पलिया, काझा, रानीपुर सहित विभिन्न क्षेत्रों की बाजारों में दुकानें बंद रही। सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस चक्रमण करती रही।