वाराणसी-मऊ रेलखंड के बीच औड़ीहार जंक्शन पर मंगलवार की सुबह सिग्नल सिस्टम ब्रेक यानी खराब होने के चलते घटों रेल यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान मऊ रेलवे स्टेशन पर यात्रियों का काफी परेशानी उठानी पड़ी। गर्मी के बीच यात्रियों को प्लेटफार्म पर ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। वहीं पूछताछ काउंटर पर भी ट्रेनों की स्थिति जानने के लिए यात्रियों की भीड़ रही।
मंगलवार को मऊ रेलवे स्टेशन से होकर जाने वाली कई ट्रेनें लेट रहीं। औड़ीहार जंक्शन पर सिग्नल सिस्टम खराब होने के चलते ऐसा हुआ। विलंब से पहुंची ट्रेनों में लिच्छवी एक्सप्रेस डाउन तीन घंटे विलंब से मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची।
लिच्छवी एक्सप्रेस का समय सुबह 8.05 है लेकिन वो 11.05 पर रेलवे स्टेशन के प्लेटाफार्म नंबर एक पर पहुंची। जबकि मडुवाडीह से गोरखपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस करीब एक घंटे विलंब से रेलवे स्टेशन पहुंची।
इसकी समय 7.40 बजे सुबह है लेकिन यह ट्रेन 8.40 बजे पहुंची। वहीं डीएमयू का मऊ पहुंचने का समय 12.30 बजे है लेकिन यह ट्रेन 2.30 घंटे की देरी से करीब तीन बजे रेलवे स्टेशन पहुंची।
इसके साथ साथ दादर एक्सप्रेस जो मुंबई से गोरखपुर को जाती है। इसका समय दोपहर में तीन बजे मऊ आने का है लेकिन यह डेढ़ घंटे देरी से 4.30 बजे मऊ रेलवे स्टेशन पहुंची। वहीं मडुवाडीह से भटनी जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी करीब डेढ़ घंटे देरी से मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंची। जब इस संबध में रेलवे स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश से पूछा गया तो उन्होंने इस संबध में कोई जानकारी देने में असमर्थता जताई।