मऊ। निर्वाचल आयोग के आदेश पर शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित सोलीधापा खंडेलवाल बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण में चुनावी साक्षरता एक मजबूत लोकतंत्र विषय पर विभिन्न तरह के प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें वाद विवाद, निबंध, स्लोगन पेंटिग, प्रेरणात्मक गीत आदि शामिल रहे।
निबंध प्रतियोगिता में सिद्धी जायसवाल कक्षा 11 प्रथम, दामिनी वर्मा कक्षा 11 द्वितीय तो कक्षा आठ की छात्रा सोनम प्रजापति तृतीय रही। इसी क्रम में वाद- विवाद प्रतियोगिता में कक्षा सातवीं की संगीता प्रजापति प्रथम, कक्षा 11 की सिद्धी जायसवाल द्वितीय और कक्षा आठ की रूचि त्रिपाठी तृतीय रही। प्रेरणात्मक गीत प्रतियोगिता में कक्षा आठ की प्रिया विश्वकर्मा प्रथम, कक्षा नौ की रुचि त्रिपाठी द्वितीय, कक्षा नौ की करिश्मा तृतीय रही।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा 12 की शिखा चौधरी प्रथम, कक्षा 12वीं की वसुंधरा कुमारी द्वितीय, कक्षा 10वीं की पूजा गोंड तृतीय स्थान पर रहीं। स्लोगन प्रतियोगिता में कक्षा 12 की प्रिया मौर्या प्रथम, कक्षा दसवी की खुशबू चौहान द्वितीय, कक्षा 12 हवी की शहाना बानो तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर मधुलिका बरनवाल और सूर्य कुमार बरनवाल ने कार्यक्रम अव्वल आई दो बच्चियों सिद्धी जायसवाल और रूचि त्रिपाठी को ईनाम स्वरुप साइकिल उपहार में दिया। इस दौरान बच्चियों ने अपने आकर्षक प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन ऋचा त्रिपाठी ने किया।