फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: वाहन की टक्कर से बाइस सवार भाई-बहन घायल, परीक्षा छूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश टीईटी देने मुहम्मदाबाद गोहना जा रहे अभिषेक गिरी (32) और प्रियंका गिरी (24) शुक्रवार की दोपहर सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। हालत गंभीर होने के कारण वे परीक्षा नहीं दे पाए।
विज्ञापन

बलिया के भीमपुरा निवासी अभिषेक गिरी और प्रियंका गिरी की शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना स्थित किसी केंद्र पर दूसरी पाली में परीक्षा थी। दोपहर करीब एक बजे कोतवाली क्षेत्र के मढ़ैया चट्टी पर पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस बुलाकर दोनों को मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया। हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें