फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: प्राचीन शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए 73 लाख रुपये स्वीकृत, जल्द होगा भूमिपूजन

विज्ञापन
कोपागंज के लैरोदोनवार ​स्थित प्राचीन ​शिवमंदिर।संवाद
विज्ञापन
ब्लॉक क्षेत्र के लैरो दोनवार स्थित प्राचीन शिव मंदिर के पर्यटन एवं सौंदर्यीकरण कार्य के लिए प्रदेश सरकार ने 73 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। योजना के तहत मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

निर्माण कार्य का शुभारंभ भूमिपूजन के साथ शीघ्र होने की संभावना है। शासन से प्राप्त स्वीकृति के अनुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 में मंदिर परिसर के विकास के लिए मल्टीपर्पज हॉल, सुलभ शौचालय, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच, सूचना एवं संकेतक बोर्ड सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।
वर्तमान में योजना टेंडर प्रक्रिया में है। क्षेत्रीय लोगों के अनुरोध पर प्रदेश सरकार ने इस महत्वपूर्ण धार्मिक स्थल के विकास के लिए स्वीकृति दी है।
ग्रामीणों के अनुसार ऐतिहासिक प्राचीन शिव मंदिर में विराजमान काले पत्थर के शिवलिंग की उत्पत्ति जमीन से हुई है। बाद में गांव के लोगों के सहयोग से यहां भव्य शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर परिसर में लाल पत्थर की विराजमान कटी मूर्तियां मंदिर के औरंगजेब काल की होने की पुष्टि करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें