फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: निशान यात्रा में भक्ति के रंग और उल्लास से सराबोर हुए श्यामप्रेमी, अबीर-गुलाल लगाकर झूमते रहे लोग

Mon, 23 Feb 2026 05:26 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

Mau News: मऊ में नगर के त्रिदेव शाम में दो दिवसीय श्री श्याम निशानोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सोमवार को श्याम प्रेमियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर झूमते नाचते हुए यात्रा निकाली। 
विज्ञापन
यात्रा में शामिल श्याम भक्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ नगर के ढेकुलिया घाट स्थित त्रिदेवधाम पर श्री बाबा देहलूदास मंदिर सेवा समिति के तत्वावधान में दो दिवसीय फाल्गुन श्री श्याम निशानोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें रविवार की रात श्रृंगार, भजन संध्या और प्रसाद वितरण हुआ। जबकि सोमवार को निशान यात्रा निकाली गई। जिसमें श्याम प्रेमियों ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर रास्ते भर झूमते नाचते रहे।

विज्ञापन


रविवार को दिल्ली और वाराणसी से आए फूलों से बाबा श्री खाटू श्याम का अलौकिक श्रृंगार किया गया। वहीं भजन संध्या में कोलकाता से आए गायक आयुष त्रिपाठी बाबा के दरबाजर मे अपने भजन से हाजिरी लगाई। 

विज्ञापन


गायक आयुष ने हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, हमें क्या चिंता हमारा तो श्याम बैठा है सहित कई भजन प्रस्तुत किया। वहीं सोमवार की सुबह त्रिदेवधाम (ढेकुलिया घाट) से बाबा की 'ध्वजा शोभा यात्रा' का शुभारंभ हुआ। 
विज्ञापन




हाथों में केसरिया और लाल ध्वजा लिए भक्त यात्रा में शामिल रहे। यात्रा नगर के दक्षिणेश्वर हनुमान मंदिर, श्री राम मंदिर पावर हाउस , रोडवेज, सहादतपुरा होते हुए आजमगढ़ मोड़ स्थित केडिया बगीचे के हनुमान मंदिर में जाकर समाप्त हुई। जहां आरती और प्रसाद वितरण किया गया।



इस दौरान जगह-जगह लोगों ने यात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा किया। कई स्थानों पर जलपान के स्टाल भी लगाए गए।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें