फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी : मुरली, मनोहर, गोविंद, गिरधर, नमामि कृष्णम, नमामि कृष्णम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में घर-घर और सभी देवालयों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। यहां झांकियों के जरिये कान्हा की बाल लीलाओं का श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन किया। वहीं कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात के 12 बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने पटाखे दागे और आरती की। महिलाओं ने शंख ध्वनि के बीच गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया...मुरली, मनोहर, गोविंद गिरधर, नमामि कृष्णम, नमामि कृष्णम आदि सोहर व भक्ति गीत गाए।
विज्ञापन

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को ही रोहिणी नक्षत्र में भगवान कृष्ण ने देवकी की कोख से जन्म लिया था। मान्यता है कि इस मौके पर भगवान कृष्ण की पूजा करने और उनके लिए कठिन व्रत का पालन करने से सुख-शांति की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन के समस्त संकटों का नाश होता है। इसी मान्यता के तहत नगर के सहादतपुरा, निजामुद्दीनपुरा, इमिलिया, ब्रह्मस्थान, निजामुद्दीनपुरा, मिर्जाहादीपुरा, औरंगाबाद, ब्राह्मणटोला, सिंधी कॉलोनी, बढ़ुआगोदाम, कोटवां सहित घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, मधुबन, दोहरीघाट, चिरैयाकोट सहित विभिन्न इलाकों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह स्नान-ध्यान कर व्रत रखा। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाईं। इसी क्रम में नगर के शीतला माता धाम, मठिया टोला शिवाला, औरंगाबाद, हनुमानघाट, ढेकुलियाघाट, पावर हाउस कॉलोनी स्थित श्रीराम मंदिर, बाबा बिहारी दास मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण की आकर्षक झांकी सजाई गई थी। इसके अलावा मुहल्लों, गांवों में घर-घर भगवान कृष्ण की सजीव झांकी सजाई गई थी। रात 12 बजते ही घंटा घड़ियाल नगाड़े आदि बजने लगे। महाआरती के बाद प्रगट भये गोपाला दीनदयाला यसुमति के हितकारी, गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य गीतों तथा सोहर से पूरा माहौल भक्ति मय रहा।
बोझी बाजार क्षेत्र के बोझी, भटमीला, मांदी सिपाह, अमिला रेलवे स्टेशन, बाबा थानी दास सहित विभिन्न इलाकों में जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।श्रद्धालुओं ने विधि विधान से पूजन अर्चन कर प्रसाद चढ़ाया। घोसी में बस स्टेशन, हनुमान मंदिर, शिव मंदिर रेलवे स्टेशन, तहसील घोसी, कोतवाली घोसी, चीनी मिल घोसी, कादीपुर, पकड़ी रोड, कस्बा खास सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पूजन-अर्चन कर अपनी मन्नत मांगी।
विज्ञापन

गाजे बाजे के साथ निकाली भगवान श्रीकृष्ण की झांकी
नगर पंचायत अमिला में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सोमवार को गाजे-बाजे के साथ निकाली गई। झांकी को नगर भ्रमण कराया गया। भक्तों ने विधि-विधान के साथ अपने दरवाजे पर पूजन-अर्चन किया। राधाकृष्ण की परंपरागत झांकी अमिला कस्बे में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. विश्वनाथ गुप्त के दरवाजे से डोल में सजाकर गाजे बाजे के साथ निकाला गया। इस दौरान नगरवासियों ने पूरी श्रद्धा के साथ श्री राधाकृष्ण के झांकी की आरती उतारी। साथ ही नगर स्थित देव स्थानों पर भी आरती उतारी गई। देर रात भजन कीर्तन पश्चात जन्मोत्सव के साथ प्रसाद वितरण हुआ। इस दौरान मुख्य रूप से आलोक गुप्ता, मंटू गुप्ता, राजेंद्र, राजन गुप्ता, शैलेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें