कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बन्घु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के सम?
- फोटो : MAU
मऊ। जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में जिलास्तरीय उद्योग बंधु एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के क्रियान्वयन के संबंध में मंगलवार को जिलास्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इसमें औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत के संबंध में चर्चा की गई।
एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 46 आवेदन पत्र बैंकों में प्रेषित कर दी गई है। जिनमें 122.63 लाख मार्जिन मनी शामिल है। जिसमें 10 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति तथा छह आवेदन पत्रों पर वितरण की कार्यवाही बैंक द्वारा कर दी गई है। साथ ही एक जनपद एक उत्पाद प्रशिक्षण एवं टूलकिट योजना के तहत 400 लाभार्थियों का प्रशिक्षण उद्यमिता विकास संस्थान सरोजनी नगर लखनऊ द्वारा संपन्न करा लिया गया है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 113 आवेदन पत्र विभिन्न बैंको में भेज दिया गया है। 21 आवेदन पत्रों पर स्वीकृति वितरण की कार्यवाही विभिन्न बैंकों द्वारा की गई है। जिसमें 64.25 लाख की मार्जिन मनी सम्मिलित है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत प्राप्त लक्ष्य के सापेक्ष 80 आवेदन पत्र विभिन्न बैंकों में भेजी गई है। 12 अवेदन पत्रों पर स्वीकृति की कार्यवाही बैंकों द्वारा की गई है। जिसमें 38.25 लाख की मार्जिन मनी सम्मिलित है। इस अवसर पर औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा में विद्युत तार के ढीला होने के कारण जिलाधिकारी द्वारा अधिशासी अभियंता विद्युत को ठीक कराने का निर्देश दिया। इसके उपरांत अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को औद्योगिक आस्थान में साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग संयोजक सचिव जिला उद्योग बंधु सगीर अहमद, अधिशासी अभियंता विद्युत सहित उद्यमी उपस्थित रहे।