फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। इंटरनेशनल ट्रेड शो 2025 की भांति 10 दिवसीय स्वदेशी मेले का नगर पालिका कम्युनिटी हाॅल में बृहस्पतिवार को शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सदानंद राय ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी के लिए प्रेरित किया, जिससे भारत आत्मनिर्भर बन सके। साथ ही उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टाॅलों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

मेले में उद्योग विभाग, खादी एवं ग्रामोद्योग, माटी कला बोर्ड, हथकरघा, रेशम विभाग, ग्रामीण आजीविका मिशन, सीएम युवा, ओडीओपी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, पीएमईजीपी, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना आदि के लाभार्थियों, वित्त पोषित इकाइयों, स्वयं सहायता समूहों और अन्य उत्पादकों की ओर से स्टॉल लगाए गए।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष गोरखपुर सदानंद राय ने जनपदवासियों से कहा कि आप सभी अपने परिवार के साथ प्रदर्शनी में आकर स्थानीय उत्पादों की खरीदारी करें। अन्य लोगों को भी प्रेरित करें, जिससे स्वदेशी मेले का संकल्प पूरा हो सके। स्वदेशी मेले समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत मनोज राय, जिलाध्यक्ष भाजपा रामाश्रय मौर्य, उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन, सहायक आयुक्त उद्योग शिव कुमार भारद्वाज, खादी एवं ग्रामोद्योग अधिकारी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें