फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 400 मीटर दौड़ में शिवांगी और क्रिस राजभर को पहला स्थान

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में दो दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी - फोटो : जिला अस्पताल में युवक को एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगाते फार्मासिस्ट।
विज्ञापन
मेरा युवा भारत केंद्र के तत्वावधान में दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीम राव अंंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया गया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने 400 मीटर दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में सभी ब्लॉक के विजेता एवं उप विजेता टीम जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्साहित के साथ प्रतिभाग किया। 400 मीटर दौड़ महिला वर्ग में शिवांगी कन्नौजिया प्रथम, श्रेया यादव द्वितीय और अन्नू राजभर को तृतीय स्थान मिला।
400 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में क्रिस राजभर प्रथम, नितेश यादव द्वितीय एवं गणेश निषाद तृतीय रहे। महिला लंबी कूद में शारदा भारद्वाज प्रथम, शीतल द्वितीय एवं खुशी गोंड तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

लंबी कूद बालक वर्ग में अर्जुन राजभर प्रथम, सत्यम निषाद द्वितीय एवं अभिमन्यु राजभर ने तृतीय स्थान हासिल किया। बॉलीबॉल में धीरज चौहान कोपागंज की टीम ने प्रथम स्थान और शराफत अली परदहा के टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
महिला कब्बड्डी टीम में बीबीपुर ने प्रथम स्थान और कोपागंज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग कबड्डी टीम में रानीपुर ने प्रथम स्थान और परदहा की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
म़ुख्य अतिथि ने कहा कि खेल जीवन का मुख्य अंग हो गया है। अब खेल से हर विभाग में खेल कोटा निर्धारित कर दिया गया है। खेल से ऊंची से ऊंची मंजिल प्राप्त कर सकते है।
क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने कहा कि खेल से ही अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं। इस दौरान अर्जुन कुमार, लेखा लिपिक नवीन कुमार सिंह, रजनीश, हरिप्रसाद मुरारी पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, योगेश कुमार, अभिषेक कुमार, सोनम मौर्या आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें