फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों ने जुलूस निकाल की नारेबाजी

Tue, 01 Aug 2017 11:31 PM IST
mau news
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर मंगलवार को बारिश में भींगकर धरना प्रदर्शन करते शिक्षामित्र।
विज्ञापन
प्राथमिक शिक्षामित्र संयुक्त संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में चल रहा शिक्षामित्रों का धरना सातवें दिन मंगलवार को भी जारी रहा। नाराज शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए बुद्धि- शुद्धि यज्ञ भी किया गया। धरने के बाद प्रदर्शनकारी शिक्षामित्रों ने बारिश के बीच नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


   नाराज शिक्षामित्रों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में बुद्धि- शुद्धि यज्ञ करने के बाद अपराह्न बाद जुलूस निकाला। बारिश के दौरान भीगते हुए  शिक्षामित्र यूपी हो या राजस्थान सबका वेतन एक समान, मजबूरी एक बहाना है जिसको हमने जाना है, जोर जुर्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। जुलूस गाजीपुर तिराहा पहुंचकर बीएसए परिसर आकर धरने में तब्दील हो गया।

इस मौके पर संगठन के अध्यक्ष रामकवल यादव ने कहा कि हमारा संघर्ष तक तक चलता रहेगा जब तक प्रदेश सरकार सम्मानजनक रास्ता नहीं निकालती है। वरिष्ठ पदाधिकारी जंगशेर बहादुर राणा ने कहा   कि उत्तर प्रदेश सरकार समान   कार्य का समान वेतन का आदेश जब तक जारी नहीं करती है तब तक आंदोलन समाप्त करने वाले नहीं हैं।  
विज्ञापन



  संगठन के मंत्री विद्यासागर ने कहा कि राष्ट्रपति,प्रधानमंत्री, गृह मंत्री सभी उत्तर प्रदेश से ही देश की राजनीति कर रहे हैं फिर भी हम 1.72 लाख परिवार आज सड़कों पर आ गया है। धरने को राजकुमार, राजेश शुक्ल, वृजभूषण मौर्य, रमेश चौहान, वेदप्रकाश आर्य, सूर्योदय सिंह, सोमेश्वर सिंह आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें