फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौर्य दिवस मनाया, विरोध मार्च भी निकला

विज्ञापन
विवादित ढांचा विध्वंस पर शौर्य दिवस के दौरान नगर के शीतला माता धाम पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने राममंदिर के लिए किया हवन पूजन । - फोटो : mau
विज्ञापन
विवादित ढांचा विध्वंस की 26वीं बरसी पर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को शौर्य दिवस मनाया। जबकि भाकपा माले तथा वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने विरोध्ा भ्ाी मार्च निकाला। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

 
हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने नगर के  शीतला माता मंदिर में विधिवत हवन-पूजन कर शौर्य दिवस मनाया। साथ ही अयोध्या में श्रीराम के भव्य मन्दिर निर्माण के लिए हवन-पूजन के साथ निर्माण का संकल्प लिया। जिला संयोजक अजय सिंह ने कहा कि छह  दिसंबर 1992 हिंदू समाज के लिए शौर्य का प्रतीक है। सैकड़ों वर्षों का भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर लगे कलंक को हिंदू समाज ने हटा दिया। आज फिर हिंदू समाज मंदिर निर्माण का संकल्प ले रहा है। हर हाल में भगवान श्रीराम का मंदिर बनेगा। विनीत तिवारी ने कहा कि, सब कुछ सकारात्मक दिशा में चल रहा है यह हिंदू शताब्दी है, अतिशीघ्र श्रीराम मंदिर निर्माण के हम सब साक्षी बनेंगे।
इस अवसर पर अजय राय, पंकज तिवारी, महावीर विश्वकर्मा, अनुपम विश्वकर्मा, श्रवण विश्वकर्मा, मनोज कुमार, मनोज ओम्, बालाजी, राजू मौर्या, जितेंद्र गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


उधर, भाकपा माले तथा वामपंथी दलों के कार्यकर्ताओं ने नगर के भीटी से ‘संविधान धर्मनिरपेक्ष बचाओ मार्च’ निकाला। कलेक्ट्रेट पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित जिलाधिकारी को चार सूत्री ज्ञापन सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि छह दिसंबर विवादित ढांचा विध्वंस की 26वीं बरसी है। यह जरुरी है कि यह दिन धर्मनिरपेक्ष  तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए मनाया जाए। इस दौरान बसंत कुमार, त्रिभुवन शर्मा, हिसामुद्दीन, अनस अहमद, विनोद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें