मऊ। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की बीएड प्रथम सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा गुरुवार को नगर के डीसीएसके पीजी कालेज तथा तालीमुद्दीन निस्वा गर्ल्स डिग्री कालेज में कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। परीक्षा में 40 कालेजों के पंजीकृत 1866 के सापेक्ष 1808 परीक्षार्थी शामिल हुए। पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की बीएड वार्षिक परीक्षा के प्रथम सेमेस्टर के लिए विश्वविद्यालय की तरफ से नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। परीक्षा में 40 कालेेेजों के 1808 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। लेकिन क्षमता से अधिक परीक्षार्थियों का एलाटमेंट होने के चलते कालेज प्रशासन की तरफ से सात कालेजों के 628 परीक्षार्थियों को नगर स्थित तालीमुद्दीन निस्वा गर्ल्स कालेज में ट्रांसफर कर दिया। इससे परीक्षार्थियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। डीसीएसके पीजी कालेज में 1246 के सापेक्ष 1202 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि तालीमुद्दीन निस्वा गर्ल्स कालेज में 628 के सापेेक्ष 606 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के बाद नगर के प्रमुख मार्गो पर जाम की स्थिति रही। प्राचार्य डॉ. एके मिश्र ने बताया कि बीएड प्रथम सेमेस्टर की वार्षिक परीक्षा के प्रथम प्रश्नपत्र की परीक्षा में 66 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।