फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कबड्डी में कटघरा शंकर, खो-खो प्रतियोगिता में मधुबन की टीम प्रथम

विज्ञापन
मधुबन न्याय पंचायत सुल्तानपुर की खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते  ख
विज्ञापन
मधुबन। बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से मधुबन न्याय पंचायत सुल्तानपुर, बारहगांवा, की न्याय पंचायतस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता कस्बे के पांति रोड स्थित गांधी मैदान में आयोजित की गई। इसमें 12 प्राथमिक और तीन उच्च प्राथमिक विद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

विभिन्न प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में कटघरा शंकर की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन की टीम विजेता रही।
खो-खो प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन ने जीत दर्ज की। प्राथमिक स्तर की कबड्डी में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय भरथिया और बालिका वर्ग में पांती की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर की खो-खो प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में पांती की टीम प्रथम रही। व्यक्तिगत स्पर्धाओं में 50 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में पांती के अंकित और बालिका वर्ग में उफरौली की आंचल प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ के जूनियर बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय मधुबन के रोशन और बालिका वर्ग में उफरौली की आंचल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक स्तर की 100 मीटर दौड़ में खीरीकोठा के शिवम बालक वर्ग में और उफरौली की आंचल बालिका वर्ग में विजेता रहीं।
200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में खीरीकोठा के शिवम और बालिका वर्ग में उफरौली की आद्या पांडेय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में कटघरा शंकर के राज और बालिका वर्ग में मधुबन की मधुलता ने बाजी मारी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुहम्मद मोबीन रहे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक अनवारुल हक, मनमोहन पांडेय, अशोक सिंह, राधेश्याम पांडेय, विनोद सिंह आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें