फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांध कर किया प्रदर्शन

Mon, 18 Jul 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी और बीडीओ।
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश ग्राम विकास महापरिषद के तत्वावधान में अधिकारियों व कर्मचारियों ने बांहो में काली पट्टी बांधकर ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्य न  करने से फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन



 पंचायत राज विभाग द्वारा खंड विकास अधिकारियों को  अपने अधीन किए जाने के विरोध में  उत्तर प्रदेश ग्राम विकास महापरिषद  का आंदोलन जारी है। 13 जुलाई से पंचायत राज विभाग  द्वारा जारी आदेश को लेकर ब्लाककर्मी आंदोलित हैं। अधिकारियों व कर्मचारियों  के कार्य न करने से ब्लाक के 87 ग्राम पंचायतों से आने वाले फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ रहा है। सोमवार को भी कर्मचारियों ने ब्लाक गेट के सामने प्रदर्शन कर अपनी आवाजे  बुलंद की।

उत्तर प्रदेश ग्राम विकास महापरिषद द्वारा पंचायती राज विभाग के  विरुद्ध चलाये जा रहे आंदोलन के तहत 19 जुलाई को अधिकारी, कर्मचारी ब्लाक मुख्यालय  पर कार्य न करने की बजाय सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया।  विरोध प्रदर्शन करने वालों में  खंड विकास अधिकारी मनोज कुमार वर्मा,उमेश  राय,शैलेंद्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, नरेंद्र गुप्ता, सुग्रीव  प्रसाद, प्रेमशंकर यादव, जयप्रताप सिंह , मंजू सिंह,विंध्याचल, आफताब,सुरेन्द्र,वृजेश,अनिल कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, सीताराम, अनिल,विवेकानंद गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें