मऊ/चिरैयाकोट। धर्मांतरण के लिए युवती को प्रेम जाल में फंसाकर अपने साथ ले जाने वाले युवक शबाब की तलाश में पुलिस ने यासीन को उठाया है। कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि आरोपी युवक प्रेमिका को लेकर आसलसोल जाकर अपनी मोबाइल बंद कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को हिदायत देकर छोड़ा कि जब तक जांच पूरी नहीं होगी, वह घर छोड़कर कही बाहर नहीं जाएगा।
हिरासत में लिया गया यासीन चिरैयाकोट थाने के जमीन बुढ़ान गांव का निवासी है, पुलिस ने सुराग मिलने पर यासीन को शुक्रवार की रात पूछताछ के लिए उसके घर से हिरासत में ले लिया। यासीन के अनुसार चिरैयाकोट बाजार से व्यापारी की बेटी को अपने प्रेमजाल में फंसाकर भगाने कर ले जाने वाला आरोपी शबाब (45) तीन बच्चों का पिता है। उसका बड़ा बेटा 16 वर्ष का है। जिस दिन से शबाब युवती को लेकर फरार है, उसी रात से उसकी पत्नी अपने तीनों बच्चों के साथ घर में ताला बंद करके भाग हो गई।
थानाध्यक्ष चिरैयाकोट रूपेश ने बताया कि दर्ज मुकदमे के आधार पर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए थाना से दो टीमें बनाई गई है जो आरोपियों के घरों पर लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस हिरासत में लिया गया आरोपी यासीन किसी की स्कार्पियों चलता है, शबाब से यासीन का काफी करीबी रिश्ता है। हिरासत में लिए गए यासीन ने पुलिस को बताया कि शबाब की स्कार्पियों से उसके परिवार को लेकर बंगाल प्रांत के आसनसोल तक गया और कार पार्किंग में खड़ा कर दिया। शबाब मुझसे अपनी बहन के घर जाने की बात कहकर लड़की के साथ चला गया। जब काफी देर हुई तो यासीन उसे को फोन किया तो शबाब की मोबाइल बंद मिली।
यासीन का कहना था कि जब शबाब से संपर्क नहीं हुआ तो उसके वाहन को छोड़ कर अन्य वाहनों का सहारा लेते हुए घर आ गया। एसओ ने बताया कि पूछताछ के लिए उसे लाया गया था। अपुष्ट सूचना के अनुसार आसनसोल में शबाब की बहन के घर शबाब और उसकी पत्नी में झगडा हो गया। बंगाल पुलिस ने शबाब की पत्नी को हिरासत में ले लिया है।