फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सात ने जीती कोरोना से जंग, तालियों की गड़गड़ाहट के बीच हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कोरोना संक्रमण के कारण जिले में हॉटस्पॉट बने तीन तहसील के तीन गांव के रविवार को राहत देने वाली खबर आई। कोविड अस्पताल परदहा में भर्ती सात मरीजों की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव मिली है।इन मरीजों में कोरोना के लक्षण नहीं दिखाई देने पर रविवार को इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इसके साथ ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई। इन सातों मरीजों की लगातार दो रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर रविवार को इन्हें कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इनका पुष्पवर्षा तथा ताली बजाकर स्वागत करके विदा कर उन्हें एंबुलेंस से इन्हें घर पहुंचाया। 14 दिन तक होम क्वारंटाइन रहने तथा लॉकडाउन की गाइडलाइन का पालन करने की सीख दी। इसके साथ ही अब जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 19 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने प्रेस वार्ता में बताया कि शनिवार तक जिले से कुल 2118 सैंपल भेजे जा चुके हैं। इनमें से 1512 की रिपोर्ट आ चुकी है इनमें से 1459 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। डीएम ने बताया कि परदहा स्थित एल 1 अस्पताल में भर्ती सात मरीजों की दूसरी रिपोर्ट आने पर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। अभी यहां पर 33 मरीज भर्ती हैं जबकि तीन मरीज आजमगढ़ में मेडिकल कॉलेज में भर्ती हैं। वहीं परदहा ब्लाक के डुमराव निवासी युवक जो कि मुंबई से लौटने के दौरान कोरोना संक्रमित हो गया था। अस्पताल में उपचार के बाद ठीक होकर रविवार को गांव पहुंचा। गांव पहुंचते ही गांव वालों ने उसका स्वागत किया।
नहीं संभले तो लिए जा सकते हैं कड़े निर्णय : डीएम
डीएम ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जिले में कोरोना को लेकर लोगों में दायित्व बोध की कमी दिख रही है। खासकर शहर के लोगों में लापरवाही देखने को मिल रही है। अगले दो एक दिनों में शहर के हालात की समीक्षा की जाएगी और लोगों में कोरोना से बचाव के लिए जारी गाइड लाइन के अनुपालन में सुधार नहीं दिखा तो अभी तक की दी जा रही ढील पर पुनर्विचार किया जाएगा और अगर जरूरी हुआ तो कुछ कड़े निर्णय लिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें