कोपागंज। स्थानीय थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में झाड़ियों में घायल मिला आनंद के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात सात अज्ञात के विरुद्ध अपरहण का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं शुक्रवार को सीएचसी कोपागंज के चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद आनंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
मामले में कोई विवाद की स्थिति न हो उसके लिए कोपागंज में एक प्लाटून पीएसी की तैनाती करने के साथ मामले की जांच को लेकर कस्बे में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है। एसओ कोपागंज विजय प्रकाश मौर्या ने बताया कि पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात दोस्तपुरा निवासी विनोद सोनकर की तहरीर पर सात अज्ञात के विरुद्ध अपरहण का मुकदमा दर्ज कर लिया है, वहीं घायल आनंद को बेहतर उपचार के लिए पुलिस सुरक्षा के बीच ही जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया जा रहा है। पु
लिस इस मामले में जांच करने के लिए घटनास्थल से लेकर पीड़ित के घर और उसके बीच में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच की रही है, जिससे मामले की सत्यता पता चल सके। बताते चले कि बीते बृहस्पतिवार की दोपहर में दोस्तपुरा निवासी विनोद सोनकर का 15 वर्षीय पुत्र अंगद सोनकर संदिग्ध परिस्थिति में कस्बा के फतनपुरा मुहल्ला के सूनसान इलाके में झाड़ी में मिला था। इसकी जानकारी पुलिस को उस समय हुई जब अंगद का हाथ पैर बंधा फोटो उसके पिता के मोबाइल नंबर पर किसी नंंबर से भेजा गया। जिसके बाद पीड़िता पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने इस मामले में जांच की, जहां एक घंटे के अंदर ही उसे फत्तनपुरा से घायल अवस्था में बरामद किया।