फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नौकरी दिलाने के नाम पर सात लाख रुपये हड़पे

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी गांव निवासी गजेंद्र पाल की शिकायत व कोर्ट के आदेश पर धोखाधड़ी मामले में पुलिस ने दंपती के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। आरोप है कि सहायक अध्यापक की नौकरी दिलाने के नाम पर उनका सात लाख रुपये हड़प लिया है।
विज्ञापन

प्राथमिकी के अनुसार दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सड़ासो गांव निवासी धर्मेंद्र और उसकी पत्नी ने वर्ष 2018 में कहा कि उनकी शासन में अच्छी पकड़ है। वो सहायक अध्यापक की नौकरी लगवा सकते हैं। जिसके लिए सात लाख रुपये की जरूरत है।
दोनों की बात पर विश्वास अलग अलग तिथियों में वर्ष 2018 में सात लाख रुपये दे दिया। काफी समय बीतने के बाद भी न नौकरी दिलवाए और न ही पैसे ही वापस किए। पैसा मांगने पर जान से मारने और फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें