घोसी नगर में साइकल सवार दो मनबढ़ युवकों ने गुरुवार की रात मधुबन रोड पर खड़े कई लोगों को चाकू से घायल कर दिया। इससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। तेज धार हथियार के वार से 7 लोग घायल हो गए। जिनमें से सरायककुलत निवासी 50 वर्षीय अच्छेलाल पुत्र टेलहु के गर्दन पर गंभीर चोट लगने से उसे सीएचसी से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाकी मामूली रूप से घायलों का सीएचसी में इलाज कराया गया।
गुरुवार की रात्री 10 बजे घोसी नगर के मधुबन रोड कारीमुद्दीनपुर में सड़क के किनारे लोग खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे कि इस बीच मधुबन मोड़ की तरफ से मोटरसाइकल पर सवार दो युवक आए। इनमें एक के हाथ में धारदार हथियार था। उसने रास्ते में पड़ने वालों पर वार कर ना शुरू कर िदया। इससे कारीमुद्दीनपुर मधुबन रोड पर खड़े नौशाद पुत्र मुहम्मद अली निवासी कारीमुद्दीनपुरभट्टा, 65 वर्षीय हाफिज तसरिफुल आजम सेवानिवृत शिक्षक शम्सुल उलूम कारीमुद्दीनपुर, 35 वर्षीय इम्तेयाज पुत्र अबूबकर निवासी सोमारीडीह घायल हो गए।
हमले के बाद दोनों युवक पूरब की तरफ से मधुबन रोड से असना नहर की ओर गए। नहर के किनारे होते हुए आगे बढ़े। नदवल से सवारी पंहुचा कर वापस आ रहे कारीमुद्दीनपुर निवासी रिक्शा चालक 55 वर्षीय हसमतुल्लाह को घायल करने के साथ उसके पास से मोबाइल और 500 रुपये भी छीन िलए।
इसके बाद सराय बड़े निवासी अच्छेलाल राजभर जो लघु शंका करने के लिए नहर पर आया था उसकी गर्दन पर धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। सभी को रात्री में ही सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से अच्छेलाल की गर्दन पर गंभीर रूप से चोट के चलते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना की जानकारी होते ही कोतवाल मौके पर पहुंचे। सीएचसी में घायला हो भेजा गया। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह का कहना है घायलों की सूचना मिली है। आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांिक घटना के दूसरे िदन भी दोनों हमलावरों के िखलाफ कोई सुराग नहीं िमला है।