फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत राशि पाने को भटक रहे किसान

Fri, 15 Jul 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
money
विज्ञापन
लगातार कई वर्षों से सूखे की मार से जूझ रहे अन्नदाताओं को सूूखा राहत पाने के लिए अधिकारियों के कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा है। राहत राशि के लिए धरना प्रदर्शन के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। सबसे अधिक वे किसान हैं जिनका सारा रिकार्ड तहसील में जमा होने के बावजूद गलत विवरण कंप्यूटर पर दर्ज होने के कारण लाभ्‍ा से वंचित हो गए। तहसील क्षेत्र के लगभग 650 से अधिक किसानों के खाते की फीडिंग  गलत होने से लाभ पाने से वंचित किसान स्थानीय अधिकारियों से गुहार लगाकर थक चुके हैं।
विज्ञापन



धान की फसल का मुआवजा देने के लिए सरकार की ओर से तहसील प्रशासन को 12 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई थी। महीनों तक धन भेजने व आवश्यक कागजात जमा होने का कार्य होता रहा। लेकिन सैकड़ों लोगों ने गलत फीडिंग  किए जाने व खाते में धन न आने की शिकायत की। लेकिन बाद में खाता दुरुस्त किए जाने का आश्वासन देकर उन्हें टाल दिया गया। अब ऐसे किसान जिनकी फीडिंग गलत होने के कारण धन नहीं मिला वो अब महीनों से तहसील का चक्कर लगा रहे हैं।


अन्नूपार गांव निवासी शिवबचन यादव ने आरोप लगाया कि बैंक के खाते का गलत नंबर फीड करने से उन्हें धनराशि नहीं मिली। इसी प्रकार पिरूआ के गोपाल प्रसाद, कादीपुर के शंभू, कमालपुर के राजेश ने भी आरोप लगाया कि तहसील कर्मियों की गलत फीडिंग से हम लोग राहत राशि से वंचित रह गए है। दर्जनों बार शिकायत के बावजूद भी अभी तक कोई कार्यवाई नहीं हुई है। समस्या को लेकर भारतीय किसान सभा के तत्वावधान में किसानों ने तहसील परिसर में धरना देकर विरोध जताया। गलती सुधारने की मांग की था।
विज्ञापन



उपजिलाधिकारी डॉ. आरडी पांडेय ने बताया कि कुछ गलत फीडिंग  होने के बाद उसे सुधारकर धन संबंधित लाभार्थी के खाते में भेजने का प्रयास किया गया लाभ पाने से वंचित किसानों की सूची बनाई गयी है। धन उपलब्ध होते ही उनके खाते में धन भेजने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें