फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सात किसानों को 3% ब्याज पर मिला 10 लाख का लोन

विज्ञापन
जिला सहकारी बैंक घोसी में किसानों को ऋण वितरित करते चेयरमैन अखिलेश तिवारी।संवाद
विज्ञापन
मऊ। जिला सहकारी बैंक घोसी ने किसानों के लिए एक ऋण वितरण कैंप बुधवार को आयोजित किया। इस कैंप में सात पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के माध्यम से लगभग 10 लाख रुपये का ऋण वितरित किया गया। यह ऋण किसानों को केवल तीन फीसदी ब्याज दर पर उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन

बैंक के अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने लाभार्थी किसानों को ऋण के चेक प्रदान किए। उन्होंने बताया कि केसीसी ऋण पर निर्धारित प्रावधानों के अनुसार किसानों से महज तीन फीसदी ब्याज लिया जाएगा। इससे किसानों को कृषि कार्यों के लिए आर्थिक राहत मिलेगी। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सहकारिता विभाग किसानों को आवश्यक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार का उद्देश्य किसानों को कम ब्याज पर ऋण देकर उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करना है। उन्होंने किसानों से सहकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। शाखा प्रबंधक अशोक कुमार ने कहा कि बैंक केसीसी उपलब्ध कराने की प्रक्रिया को सरल और सुविधाजनक बना रहा है।कैंप में ऋण प्राप्त करने वाले किसानों में शिव प्रसाद सिंह, फूलचंद, हरिश्चंद्र प्रजापति, शिवाजी सिंह, उषा, हरिकृष्ण शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें