फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जनसुनवाई में पहुंची सात शिकायतें, दो मामलों का हुआ निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर पालिका सभागार में सोमवार को जनसुनवाई ‘संभव है’ का आयोजन ईओ दिनेश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इसमें सात नागरिक पहुंचे और अपनी समस्याओं से जिम्मेदारों को अवगत कराया। दो घंटे तक चली जनसुनवाई में दो शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया।
विज्ञापन

हर सोमवार की भांति सोमवार की सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक ‘संभव है’ कि तहत जनसुनवाई हुई। इसमें हाउस टैक्स से संबंधित एक, सफाई से संबंधित तीन, निर्माण कार्य कराये जाने के संबंध में तीन शिकायतें प्राप्त र्हुइं। इस दौरान प्यारेपुरा निवासी अनिश ने अपने वार्ड में जाम पड़ी नाले की शिकायत की थी, जिसका मौके पर निस्तारण किया गया।
अस्तुपूरा निवासी आलम ने नाली सफाई न होने की शिकायत की, जिसका मौके पर निस्तारण हुआ। शेष पांच शिकायतों को ससमय निस्तारण हेतु अधिशासी अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया। इस मौके पर जलकल कर अधीक्षक संतोष कुमार, जलकल अवर अभियंता पंकज कुमार वर्मा, सफाई एवं खाद्य् निरीक्षक सत्य प्रकाश, नरेंद्र कुमार, निर्माण लिपिक धर्मेंद्र कुमार पांडेय, जलकल लिपिक कमलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें