भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत समारोह में बुधवार को चोरों की टीम सक्रिय रही। दोहरीघाट से जिला मुख्यालय तक 20 स्थानों पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया था। भीड़ में भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं का पर्स और जूता चोरी हो गया।
कार्यकर्ताओं की सात बाइक भी चोरी हो गईं। मऊ कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा निवासी विनय कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को बाइक चोरी की प्राथमिकी दर्ज की है।
प्राथमिकी के अनुसार बुधवार की दोपहर तीन बजे नगर के सेल्फी प्वाइंट पर स्वागत समारोह में भाग लेने पहुंचे थे। बाइक सेल्फी प्वाइंट पर खड़ा कर दिए। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद देखा तो बाइक वहां नहीं थी। काफी खोजबीन करने पर भी नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन की जा रही है।